समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने संविधान को कमजोर करने किया काम :असीम अरुण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है. हमारे संविधान को न तो कोई बदल सकता है और न ही समाप्त कर सकता है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सदैव संविधान को कमजोर करने का काम किया है। ये बातें प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री व कन्नौज से विधायक असीम अरुण ने श्रावस्ती की विभिन्न सभाओं में कहीं। 

अरुण ने शुक्रवार को श्रावस्ती लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी साकेत मिश्र के समर्थन में कटकुईयां, गुलरा, चैलाही और गुटुहरु में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीन तलाक, धारा 370 जैसे बड़े मामलों को बीजेपी ने शांतिपूर्ण ढंग से हल किया। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए अपने संबोधन में मंत्री असीम अरुण ने  कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव दलित महापुरुषों का अपमान किया है। महापुरुषों के नाम पर जनपदों और संस्थानों के जो नाम रखे गए थे उसे बदलने का काम मुख्यमंत्री बनते ही अखिलेश यादव ने किया। 

कटकुइयां में ग्रामीणों ने बताई समस्या
आदिवासी बाहुल्य कटकुइया गांव में मंत्री असीम अरुण ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। समाज कल्याण मंत्री ने सभी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चुनाव बाद सरकार कैम्प लगा कर छूटे पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करेगी। इस अवसर पर अलक्षेन्द्र कांत सिंह (राजा भिन्गा) भाजपा जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रालोद जिलाध्यक्ष राज कुमार ओझा,जिला महासचिव अपना दल एस बंटी शर्मा, अरविंद गुप्ता, अमित शुक्ला, शैलेन्द्र त्रिपाठी,शिव कुमार शुक्ला,सोनू मिश्रा, अरूण पाठक,आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण दिल्ली की देन :स्वतंत्रदेव सिंह

संबंधित समाचार