प्रयागराज: अतीक का करीबी शराब माफिया गुरमीत भेजा गया जेल
प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक के करीबी शराब माफिया गुरमीत सिंह उर्फ दीपक सरकार को पुलिस ने शुक्रवार को स्वरूपरानी अस्पताल से से सीधे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दीपक सरकार बीमार होने पर न्यायिक अभिरक्षा में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था।
अतीक के करीबी शराब माफिया गुरमीत उर्फ़ दीपक सरकार की शुक्रवार को डॉक्टरों द्वारा दी गयी रिपोर्ट के बाद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने दीपक सरकार को कड़ी सुरक्षा में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जांच में दीपक सरकार का सम्बंध माफिया अतीक के आईएस 227 गैंग से जुड़ा पाया गया हैं। 13 मई को छापेमारी में गुरमीत को उसके घर से धूमनगंज पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए पकड़ा था।
दीपक सरदार तोपखाना कैंट का निवासी है। उसके दो साथी अनीस व शरदराज सोनकर भी दीपक के साथ मौके पर गिरफ्तार किये गए थे। गिरफ्तारी के दौरान दीपक की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके घर से एक लाल डायरी और 10.23 लाख रुपए और नोट गिनने की मशीन मिली थी। उस डायरी में अतीक समेत कई अन्य माफिया से जुड़े होने का सबूत पाया गया है। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव ने किया लखनऊ में रोड शो, समर्थक बोले-नतीजों के बाद आने वाली है PDA सरकार
