उन्नाव: प्रेम प्रसंग के चलते रेलवे ट्रैक पर लेट कर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, बाल-बाल बचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। प्रेम प्रसंग को लेकर क्षुब्ध कानपुर निवासी एक युवक उन्नाव के लोकनगर क्रासिंग के पास  ट्रैन को आता देख रेल पटरियों के बीच लेट गया। इस दौरान चार कोच युवक के ऊपर से गुजर गये, हालांकि उसके शरीर पर कहीं कोई खरोंच तक नहीं आयी। ट्रैन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बाहर निकाल कर घटना की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने युवक को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।

बता दें लोकनगर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार गुड्स ट्रैन को आते देख कानपुर के शास्त्री नगर निवासी ऋषभ सिंह पुत्र लालमन सिंह पटरियों के बीच लेट गया। इस दौरान जब तक ट्रैन चालक इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रैन रोकता इससे पहले ट्रैन के तीन-चार वैगन उसके ऊपर से गुजर गये। यह नजारा देखने वाले मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की सांसे थम गयीं। हालांकि युवक के ट्रैक के बीच में होने के कारण उसे एक खरोच तक नहीं आयी। 

लोगों ने ट्रेन रुकते ही पास पहुंचकर युवक से बाहर निकलने को कहा। इस पर युवक कुछ ही पलों में बाहर आ गया। इस बीच किसी ने फोन कर इसकी जानकारी जीआरपी को दे दी। सूचना पर जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे। युवक को जीआरपी जवान थाने लेकर पहुंचे और मामला उनकी सीमा क्षेत्र से बाहर का होने की वजह से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने युवक के बताये नंबर पर फोन कर परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जान देने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें- हराइच: उर्स में गोल दाग रहे नौ लोग हुए घायल, तीन लखनऊ रेफर 

संबंधित समाचार