बहराइच में खाना बना रही बालिका को सर्प ने काटा, परिजनों ने सांप को पकड़ा-ले गए मेडिकल कॉलेज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के राजा रेहुआ गांव में रसोई घर में रोटियां सेंक रही बालिका के पैर मे रसल वाइपर सर्प ने डस लिया। बालिका की चीख पर दौड़े परिजनों ने सर्प को बोर में कैद कर लिया। बेटी व सर्प को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। सर्प को जंगल मे छोड़ दिया गया है। 

बौंड़ी थाने के राजा रेहुआ के मजरे चुनहा गांल निवासनी 10 वर्षीय कामिनी पुत्री पुत्तन गुरूवार शाम रसोईघर  में रोटी सेक रही थी। इसी दौरान रसल वाइपर सर्प  ने उसके पैर मे डंस लिया। बेटी की चीख पर परिजन रसोईघर में पहुंचे। वहां सर्प को देखकर उसे बोरी में कैद कर लिया। परिजन आनन फानन में उसे व सर्प को मेडिकल कॉलेज लाए।  

29 - 2024-05-17T225758.389

इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि कामिनी को परिजनों अस्पताल लाया गया था। इलाज से हालत में सुधार हो रहा है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: उर्स में गोल दाग रहे नौ लोग हुए घायल, तीन लखनऊ रेफर

संबंधित समाचार