Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की अर्जी खारिज
बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता वीरेन्द्र पाल गुप्ता की अर्जी को सीजेएम सौरभ वर्मा ने खारिज कर दिया।
मानव अधिकार संरक्षण मंच के अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल गुप्ता ने 30 मार्च को सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर मौलाना तौकीर पर कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिये जाने की याचना की थी।
उन्होंने अर्जी में कहा था कि मौलाना ने 9 फरवरी को धारा 144 लागू होने के बाद भी हजारों की भीड़ को एकत्रित कर भड़काऊ भाषण दिया। वहीं वीरेन्द्र पाल गुप्ता ने कहा कि अदालत के फैसले से वह संतुष्ट नहीं हैं। न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं- बरेली: ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं आप?, लाइफस्टाइल और खानपान में करें बदलाव
