Bareilly News: प्रेम विवाह के 15 दिन बाद दहेज के लिए पत्नी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमविवाह के 15 दिन बाद ही रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया। युवती ने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने और जबरदस्ती जहरीली दवा खिला देने का आरोप लगाया। युवती ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रियंका यादव ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी शुभम यादव से उसने जनवरी में प्रेमविवाह किया था। शादी के 15 दिन बाद शुभम दहेज मांगने लगा। शुभम अक्सर शराब पीकर मारपीट करता है और विरोध पर जान से मारने की धमकी देता है। सुभाषनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- बरेली: ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं आप?, लाइफस्टाइल और खानपान में करें बदलाव

 

 

संबंधित समाचार