लखनऊ: महिला के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर, डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर दिया नया जीवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के सर्जन डॉक्टर आनंद मिश्रा और उनकी टीम ने 45 वर्षीय महिला के पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाल कर उसे नया जीवन दिया है। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली उषा देवी पेट के दर्द से परेशान थी। उसका पेट काफी फूल गया था। परिजनों ने उन्हें कई अस्पतालों में दिखाया। वहां बताया गया पैसा खर्च करने में परिजन असमर्थ थे। 

करीब दो सप्ताह पहले परिजन महिला सिविल अस्पताल लाए। जांच करने पर पता चला कि ट्यूमर इतना बड़ा है कि आंतें और पेशाब की थैली को दबा दिया है। आंतें दबने के कारण मरीज को भूख नहीं लग रही थी। हीमोग्लोबिन की मात्रा भी महज तीन बची थी। महिला को भर्ती कर पहले खून चढ़ाया गया। 

हीमोग्लोबिन साढ़े नौ होने पर शुक्रवार को सर्जरी की गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली सर्जरी के बाद करीब आठ किलो का ट्यूमर निकाला गया। सर्जरी सरकारी खर्चे पर की गई है। सर्जरी करने में डॉ. समीम, डॉ. सचिन, ओटी असिस्टेंट किरन और एनेस्थीसिया के डॉक्टर एसके सिंह और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:-Transgenders में सुसाइड की प्रवत्ति सामान्य लोगों से 40 गुना अधिक, KGMU में ट्रांस जेंडरों के स्वास्थ्य को लेकर हुई चर्चा

 

संबंधित समाचार