लखनऊ: दुष्कर्म के बाद युवती का कराया गर्भपात, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बना रहा था धर्मांतरण दबाव, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जनेश्वर मिश्र पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान दोस्ती हुई। दोस्त बने युवक ने बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। इस दौरान चोरी से अश्लील वीडियो बनाई। उसे वायरल करने की धमकी देकर धर्म बदलने का दबाव बनाया।

युवती के गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपी ने भाभी की मदद से गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने परेशान होकर गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। जानकारी होते ही आरोपी दुबई भाग गया। वापस आने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गोमतीनगर निवासी युवती जनेश्वर मिश्र पार्क में रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाती थी। वहीं, पर उजरियांव निवासी अफजाल सिद्दीकी से पहचान हुई। दोनों के बीच फोन पर बात शुरू होने पर अफजाल ने शादी का प्रस्ताव रखा। हामी भरने के बाद आरोपी ने युवती का यौन शोषण किया। शादी के लिए कहने पर वह टाल-मटोल करता रहा। इस बीच अफजाल पीड़िता को उजरियांव स्थित घर ले गया था। जहां परिवार के सदस्यों से मुलाकात कराई। जिन्होंने भी जल्द शादी कराने की बात कही थी।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अफजाल ने उसकी वीडियो भी बना ली थी। जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इस बीच पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने भाभी की मदद से गर्भपात कराया था। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने अफजाल और उसके परिवार के आठ सदस्यों के खिलाफ 10 अक्टबूर को एफआईआर दर्ज कराई थी।

भाग गया था दुबई

गोमतीनगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी दुबई भाग गया था। करीब आठ महीने से पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। सर्विलांस के जरिए अफजाल के वापस आने पर का पता। जिसके आधार पर शुक्रवार को एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने हुसेड़िया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:-Transgenders में सुसाइड की प्रवत्ति सामान्य लोगों से 40 गुना अधिक, KGMU में ट्रांस जेंडरों के स्वास्थ्य को लेकर हुई चर्चा

संबंधित समाचार