Banda News: पांच दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने जमकर की मस्ती, नैतिक शिक्षा दी गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पांच दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने जमकर की मस्ती

बांदा, अमृत विचार। पांच दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान बच्चों ने पपेट शो और कहानियों का लुत्फ उठाया। बच्चों को योगा के साथ नैतिक शिक्षा का ज्ञान कराया गया। समापन पर सभी बच्चों को समर कैंप प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समापन केक काटकर हुआ।

चिल्ला रोड श्री नाथ विहार स्थित भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप खत्म हो गया। अंतिम दिन बच्चों ने जमकर मस्ती की। कैंप में पपेट-शो और कहानियों का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेडिटेशन, फैशन शो, फिंगरपेंटिंग, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई। योगा व पूल पार्टी में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। 

मेडिटेशन, डांस, पूल पार्टी, सूर्य नमस्कार, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, फ्रॉग रेस हुई। समापन पर कैंप में भागीदारी कनरे वाले बच्चों को स्वास्थ्य व प्रतिभाग प्रमाण पत्र सौंपे गए। नामित चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने कहा कि समर कैंप के आयोजन से बच्चों में विभिन्न प्रतिभाओं का विकास होता है। वर्तमान में बच्चे घर में रहकर सिर्फ मोबाइल और टीवी में व्यस्त रहते हैं। इससे उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाता। 

बल्कि आंखों में कमजोरी जरूर आती है। बच्चों के विकास के लिए अभिभावकों की भी सजगता जरूरी है। उन्हें भी चाहिए कि अपने बच्चों को जहां भी खेल गतिविधियों संचालित हो रही है वहीं अनिवार्य रूप से भेजें। इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा। प्रधानाचार्य डा.शिवेंद्र कुमार ने बच्चों के कार्यों को सराहा। इस मौके पर दिव्या श्रीवास्तव, आरती, रिजवाना, कृतिका, संचिता, प्रियंका, मेनका, वसुधा, संस्कृति आदि ने व्यवस्था संभाली।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बांदा में गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा आज...तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने सभास्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संबंधित समाचार