Farrukhabad: भाजपा को वोट देने पर दुकानदार को पीटा...बोला- सपा सरकार आने पर तुमको हम बताएंगे, धमकी देकर हुआ फरार
फर्रुखाबाद में भाजपा को वोट देने पर दुकानदार को पीटा
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कमालगंज थानाक्षेत्र में भाजपा को वोट देने पर दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव दरौरा निवासी मोहनलाल ने गांव के एक युवक के खिलाफ थाना कमालगंज में तहरीर दी। उसमें बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह गांव के स्कूल के पास दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान वहां पहुंचे गांव के युवक ने उससे पूछा कि वोट किसको दिया।
इस पर दुकानदार मोहनलाल ने बताया कि भाजपा को वोट दिया है। तभी युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। युवक धमकी देकर वहां से चला गया कि सपा सरकार आने पर तुमको हम बताएंगे। तभी युवक के खिलाफ पीड़ित मोहनलाल ने थाना कमालगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले पर थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया की मारपीट की तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
