लखनऊ: दबंगों के चंगुल से पुलिस खाली नहीं करा पाई वृद्धा की जमीन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

- वृद्धा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग

अमृत विचार, लखनऊ। ठाकुरगंज थाना अंतर्गत बालागंज जलनिगम रोड पर दबंगों ने एक वृद्धा की जमीन पर कब्जा कर लिया। वृद्धा के विरोध किए जाने पर आरोपी उसे धमकाने लगे। इसके बाद वृद्धा ने पुलिस आयुक्त से मदद की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ठाकुरगंज पुलिस ने जमीन दस्तावेजों की जांच कराई तो वह संपत्ति वृद्धा की निकली। बावजूद इसके पुलिस ने दबंगों के चंगुल से जमीन खाली नहीं करा सकी। उसके बाद वृद्धा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
 
बाजारखाला थाना अंतर्गत भदेंवा निवासी डेयरी संचालक मोहम्मद हनीफ संयुक्त परिवार में रहते हैं। लिखित शिकायत में डेयरी संचालक ने बताया कि 2020 में मां बन्नो ने बालागंज जलनिगम रोड पर एक प्लॉट खरीदा था। जिस पर उनकी मां का मालिकाना हक है और जमीन का सम्पूर्ण ब्यौरा सरकारी अभिलेखों में भी दर्ज है। उनका आरोप है कि एक वर्ष बाद इस्तियाक, ईदरीश अहमद, शकीला, नौशी, सावित्री, परवेज और शक्कू ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। भनक लगने पर पीड़िता ने जमीन खाली करने का दबाव बनाया तो वह धमकाने लगे। इसके बाद पीड़िता ने तत्कालीन पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मदद की गुहार लगाई।

मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ठाकुरगंज पुलिस ने सम्पति का ब्यौरा खंगाला तो अभिलेखों के अनुसार जमीन पर वृद्धा का मालिकान हक मिला। इसके बाद पुलिस ने पुलिस आयुक्त को जांच रिपोर्ट सौंप दी। पीडिता ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने दबंगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई नहीं की। उसके बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस पोर्टल, राज्यपाल समेत अन्य अधिकारियों से मदद मांगी। बावजूद इसके दबंगों ने जमीन खाली नहीं की। जिसके बाद वृद्धा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है

 

ये भी पढ़े :कम बच्चो वाले स्कूलों से शिक्षकों को हटाने तैयारी, बेसिक शिक्षा परिषद के सरकारी विद्यालयों की हो रही समीक्षा, जानिए कैसे होंगे तबादले

संबंधित समाचार