बस्ती: धारदार हथियार से हमला कर पत्नी ने की पति की हत्या, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे शनिवार कोपरशुरामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव मे एक पत्नी ने पति की हत्या करके फरार हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी राजमणि वर्मा (45) ने एक सप्ताह पहले अपनी जमीन 4 से 5 लाख रूपये में बेंची थी जिसके पैसे को लेकर पत्नी प्रभावती से कहा सुनी हो रही थी इतने मे दोनों के बीच मारपीट हो गयी।

इस दौरान प्रभावती ने राजमणि के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी है। मौत होने के बाद पत्नी घर से फरार हो गयी है। घटना की सूचना पाकर पहुंचीपुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पत्नी के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया जा रहा है शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी करके घटना का अनावरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-जो परिवार वाले नहीं है वह क्या जाने परिवार का दर्द, डिंपल यादव ने पीएम मोदी व सीएम योगी पर कसा तंज

संबंधित समाचार