सोशल मीडिया पर पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने शेयर किया ट्रेन टिकट, लिखा-स्मृति ईरानी जी के अमेठी से वापसी का...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। अमेठी संसदीय सीट को लेकर राजनीति चरम पर है, भाजपा और इंडिया गठबंधन कि बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ जनसभाएं जिले में चल रही हैं। इस सबके बीच कांग्रेस कि पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ट्रेन टिकट साझा करते हुए भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर तंज कसा है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उन्होंने लिखा-जनता ने स्मृति ईरानी जी के अमेठी से वापसी का टिकट बुक कर दिया है। ट्रेन से इसलिए बुक किया है क्योंकि उन्होंने अमेठी की कई ट्रेन बंद करवाई हैं, ट्रेन से सफर में स्मृति जी को गलतियों अमेठी के अपमान और अमेठी के छीने हुए विकास का भी लोग अहसास कराएंगे। आपकी अमेठी से विदाई जरूर हो रही है, लेकिन आप हमारी स्मृति में रहेंगी, क्योंकि अमेठी में फिर से विकास शुरू होगा, देश और दुनिया में फिर से अमेठी का सम्मान बढ़ेगा, यहां के लोगों को छुट्टा जानवरों और महंगाई से निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें -कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का PM Modi पर करारा हमला, कहा- नरेंद्र मोदी झूठ बोलने में माहिर

 

संबंधित समाचार