Kanpur Crime: तीन बाइकों में सवार आधा दर्जन युवकों ने किसान से की मारपीट...PRV सिपाही से की हाथापाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में तीन बाइकों में सवार आधा दर्जन युवकों ने किसान से की मारपीट

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र में तीन बाइकों में सवार आधा दर्जन युवकों ने किसान से जमकर मारपीट की। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी सिपाही से भी आरोपितों ने हाथापाई की। इतना ही नहीं, सिपाही के वीडियो बनाने पर आरोपितों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। थाने की फोर्स के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गया। 

ढरहरा गांव निवासी 50 वर्षीय किसान श्याम सिंह चंदेल शुक्रवार रात को जामू गांव स्थित बेटी के घर बाइक से जा रहे थे। सपई गांव के पास तीन बाइकों में सवार आधा दर्जन युवक आये और नाम पता पूछकर पीटते हुए उन्हीं की बाइक पर बैठाकर बांबीपुरवा ले गए। जहां आरोपितों ने किसान की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। इसी बीच किसी ग्रामीण ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। 

जिस पर पीआरवी 0960 से सिपाही जितेंद्र कुमार और गार्ड धर्मेंद्र कुमार बांबीपुरवा पहुंचे। पुलिस किसान श्याम सिंह को युवकों से छुड़वाकर चलने लगी तो आरोपित लाठी डंडे लेकर पुलिस को घेरकर फिर से श्याम सिंह को खींच लिया। इस दौरान पुलिस ने विरोध किया तो हाथपाई करने लगे। सिपाही जितेंद्र ने घटना का वीडियो बनना शुरू किया तो एक आरोपित मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा। 

इसी बीच किसी का डंडा सिपाही के लग गया। थाने की फोर्स पहुंचने पर आरोपित मौके से भाग निकले। पुलिस किसान श्याम सिंह को गांव से निकालकर घर पहुंचाया। पुलिस जांच में सामने आया कि पहले शाम को बांबीपुरवा निवासी लोडर चालक विकास पासवान ढरहरा गांव भूसा भरने गया था। इसी दौरान वह श्याम सिंह के ट्यूबवेल के पास पड़ी चारपाई पर बैठकर शराब पीने लगा। 

जिस पर श्याम सिंह के लड़के सलोनी से विवाद के बाद मारपीट हुई थी। जिस पर विकास ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस के गांव पहुंचने से पहले ही विकास ने साथियों संग किसान श्याम सिंह को पकड़ ले गए। थाना प्रभारी प्रेमचन्द्र कनौजिया ने पुलिस पर पर हमले की बात से इन्कार करते हुए। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पासवान पक्ष गांव से फरार है। घटना की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: शादी का दबाव बनाने पर सिपाही ने साथी के साथ मिलकर की थी नर्स की हत्या...पुलिस ने ऐसे किया खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार