प्रयागराज: आठ साल की बच्ची ने खोला पिता की हत्या का राज, बताई मां की करतूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले के उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गांव में ससुराल आए लालमनि की हत्या का राज मृतक की आठ साल की बेटी ने खोल दिया। सुराग मिलने के बाद पुलिस भी आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। 

पुलिस के मुताबिक उतरांव के बीदा गांव के रहने वाला लालमनी 45 वर्ष की ससुराल चक सिकंदर गांव में है। लालमनी 15 मई को पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए गया हुआ था। उस दौरान लालमनि को रात में ही एक चरी के खेत में अपने प्रेमी शारिक को छिपा दिया था। उसके बाद मौका पाकर पत्नी संतरा ने प्रेमी शारिक के साथ मिलकर हत्या कर दी। लालमनी पत्नी संतरा और शारिक के बीच बाधक बन रहा था। जब इसकी जानकारी हुयी तो वह पत्नी को मारता पीटता था। जिसको लेकर दोनो ने मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया। 

थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सीडीआर और काल लोकेशन निकाली गयी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। वहीं एसपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि घटना के बाद गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने अपना जुर्म कुबूल किया है। उन्होंने बताया कि मृतक की 8 साल की छोटी बच्ची ने अपनी मां की काली करतूत को बताया है।

ये भी पढ़ें -स्मृति ईरानी के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह ने किया रोड शो, बोले-अमेठी की जनता ने दिया जीत के विश्वास का वादा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता