जौनपुर: बेकाबू ट्रक ने रौंदा, साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केराकत/जौनपुर। जौनपुर थानागद्दी-केराकत मुख्य मार्ग स्थित बांसबारी गाँव में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना मे एक वृद्ध की मौत होगा गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 65 वर्षीय नन्दलाल निवासी आसमानपट्टी बराई साइकिल से अपनी बीवी दुईजा देवी से मिलने ससुराल गजना थाना गौराबादशाहपुर जा रहे थे।

बांसबारी गाँव स्थित बीआरसी  कार्यालय के सामने पहुचे थे, कि थानागद्दी की तरफ पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार नन्दलाल को रौंद दिया। मौके पर लोगो ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक केराकत कि तरफ भाग गया। आस-पास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सुचना दिया। 

नन्दलाल के जेब की तलाशी में मिली डायरी में बेटे का मोबाइल नंबर पर बातचीत होने पर शिनाख्त नन्दलाल गौड़ निवासी आसमानपट्टी के रूप में हो पायी। मौके पर सीओ प्रतिमा वर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह यादव भी पहुच गए। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।

मृतक नन्दलाल के तीन बेटे लालमन, गुड्डू और चन्दन हैँ, जो रोजी रोटी के चक्कर मे मुंबई मे रहते हैँ। नन्दलाल कि पत्नी दुईजा देवी लगभग बीस वर्षो से अपने मायके गजना मे रहती थी। बच्चों ने वहीं जमीन लेकर अलग घर बना रखा है, नन्दलाल अपनी बीवी से मिलने जा रहा थे साइकिल पर झोले मे सामान भी लिये हुए थे।

यह भी पढ़ें:-केशव मौर्य ने अखिलेश पर किया पलटवार, कहा- यह चोर की दाढ़ी में तिनका लगता है

 

संबंधित समाचार