Fatehpur Accident: स्कार्पियों सवार ने बाइक में मारी टक्कर...दो युवकाें की मौत, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई

फतेहपुर, अमृत विचार। एक गांव से दूसरे गांव जा रहे बाइक सवार दो साथी रविवार को हादसे का हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा। 

बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव निवासी टेनी पुत्र केके उत्तम अपने साथी हरीखेड़ा गांव निवासी सार्थक पुत्र राकेश वकील के साथ बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे। दोपहर बाद बाइक से दोनों घर वापस लौट रहे थे तभी हरीखेड़ा गांव के पास ही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 
 
हादसे में घायल दोनों युवकों को सीएचसी बिन्दकी पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने टेनी को मृत घोषित कर दिया, वहीं सार्थक की हालत गंभीर देख उसे डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे तभी रास्ते में इलाज दौरान उसकी सांसें थम गईं। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
बता दें कि हादसा कर काले रंग की स्कार्पियों भाग रही थी तभी किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी है। भी पढ़ें- Kanpur: आग लगने से कई झोपड़ियां जलकर खाक...एक युवक की मौत व दूसरा झुलसा, एक दर्जन से अधिक मवेशी जलकर मर गए

संबंधित समाचार