SP MLA Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी के मामले में 9वीं बार टला फैसला...अब ये तारीख की गई नियत
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के मामले में आज आ सकता फैसला
कानपुर, अमृत विचार। आगजनी मामले में नौवीं बार अपरिहार्य कारणों फैसला टल गया गया। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 27 मई निर्धारित की, जिसमें सभी आरोपियों को कोर्ट ने तलब किया है। डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा की झोपड़ी में आगजनी के मामले में सपा विधायक, उनके भाई समेत अन्य आरोपी है।
एमपीएमएलए सेशन सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की कोर्ट में बीते एक मार्च को सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, इजरायल आटेवाला, मो. शरीफ व शौकत पहलवान का ट्रालय पूरा हो चुका था, जिसके बाद कोर्ट ने फैसले की तिथि 14 मार्च निर्धारित की थी।
इसके बाद अलग-अलग कारणों से फैसला टल गया। इस दौरान कोर्ट ने अभियोजन व बचाव पक्ष से लिखित बहस दाखिल करने को कहा था। नौ मई को सभी दोनों पक्षों की ओर लिखित बहस दाखिल की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 20 मई निर्धारित की थी।
डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि सोमवार को सुनवाई के दौरान कुछ अपरिहार्य कारणों से फैसला नहीं आ पाया। कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की है, जिसमें सभी आरोपियों को कोर्ट ने तलब किया है।
