Farrukhabad: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्टीट करने पर फर्जी मतदान करने वाला किशोर गिरफ्तार...पुनर्मतदान के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्टीट करने पर फर्जी मतदान करने वाला किशोर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा अलीगंज में फर्जी मतदान करने वाले किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इस मतदान केंद्र पर लगे सभी कार्मिकों को सस्पेंड कर उनके 
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट को संज्ञान में लेकर जांच के बाद की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 13 मई को हुए मतदान में अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाली एटा जिले की विधानसभा अलीगंज के मतदान केंद्र खिरिया पमारान पर फर्जी मतदान होने को लेकर ट्टीट किया था।

इस ट्टीट को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण की जांच सहायक रिटर्निंग आफिसर, 103-अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से कराई गई। जांच के बाद  बूथ संख्या-343 प्रा पा खिरिया पमारान के मतदान के कार्मिको, पोलिंग पार्टी की लापरवाही परिलक्षित हुई है। 

जिसके कारण प्रश्नगत बूथ की पोलिंग पार्टी के समस्त कार्मिकों को निलबिंत कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ सहायक रिटर्निग आफिसर, 103-अलीगंज विधान सभा क्षेत्र ने संबंधित के विरूद्ध थाना नयागांव में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करा दी है।

फर्जी मतदान करने वाले किशोर अभियुक्त राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी खिरिया पमारान थाना नयागांव जनपद एटा को गिरफ्तार करके जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी, एटा की अभिरक्षा दे दिया गया है। इसके साथ ही साथ निर्वाचन की शुचिता, स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता बनाये रखने के लिए पुर्नमतदान की संस्तुति निर्वाचन आयोग से की गई है।

ये भी पढ़ें- LIVE UP Lok Sabha Phase 5 Election: बुंदेलखंड की इन सीटों पर सुबह से मतदान शुरू... फतेहपुर में ग्रामीणों ने चुनाव का किया बहिष्कार, नई नवेली दुल्हन ने अपने मत का किया प्रयोग

संबंधित समाचार