Kanpur Accident: तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी...तीन की मौके पर मौत व दो घायल, परिजन रो-रोकर हुए बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के महाराजपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार ही दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्ची और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू की। 

फतेहपुर के खैरई गांव निवासी तौहीद कादरी (50) दिल्ली में व्यापार करते है। रविवार को परिवार के साथ दिल्ली से कानपुर रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सोमवार सुबह अर्टिगा कार में पत्नी नूर फातिमा (42) बेटे अदनान (23) रिश्तेदार रीना (26) पत्नी लकी और रीना की बेटी अमायरा (6) के साथ कानपुर से खागा जा रहे थे। पुरवामीर के पास यह हादसा हो गया। हादसे में नूर फातिमा, रीना और गाड़ी चला रहे अदनान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तौहीद कादरी और बच्ची अमायरा घायल हो गए।

हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। इलाकाई लोगों और पुलिस ने कार के फंसे एक पुरुष और एक आठ साल की बच्ची को जैसे तैसे बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि बच्ची को जिसे मामूली खरोच ही आई। उसे पुलिस ने रिश्तेदारों को आने तक अपने पास रख लिया। हादसे के बाद से मासूम दहशत में है।

एसओ महाराजपुर सुरेंद्र कुमार भाटी ने बताया कि हादसे में तीन लोगो की मौत हुई है, जबकि एक घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया है। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Accident: ट्रक और ट्राला में भिडंत, हादसे के बाद वाहनों में लगी आग...परिचालक की जिंदा जलकर मौत, चालक झुलसा

 

संबंधित समाचार