मुरादाबाद : जमीन कब्जा कर हरे पेड़ कटवाने वालों पर कारवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अपर जिलाधिकारी प्रशासन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल

अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले की जानकारी देते अमित भारती व अन्य

मुरादाबाद। वाल्मीकि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन और  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से मिला। उनसे जमीन पर अवैध कब्जा कर हरा पेड़ कटवाने वालों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की।  दोनों अधिकारियों को प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि अमित भारती जो वाल्मीकि समाज से हैं उनकी 4 जमीन गाटा संख्या 127 /2 ग्राम रुस्तमपुर बढ़मार तहसील मुरादाबाद में स्थित है।

बताया कि आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करके हरे -भरे वृक्ष काटकर  चोरी से बेच दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के विरुद्ध हरिजन एक्ट में मुकदमा जमीन कब्जाने, हरे वृक्ष काटने, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। कार्य को रोककर निर्माण को ध्वस्त किया जाए।

आरोपियों की दबंगई को देखते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।  प्रतिनिधि मंडल में पीड़ित अमित भारती, कांग्रेस नेता श्याम बाबू वाल्मीकि, जुगल किशोर वाल्मीकि पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर राजेंद्र वाल्मीकि, रघुवीर शरण आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बरसात से पहले सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा न होने पर बढ़ेंगी मुश्किलें

संबंधित समाचार