मुरादाबाद : बरसात से पहले सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा न होने पर बढ़ेंगी मुश्किलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांठ रोड, रामगंगा विहार, आशियाना फेज 2 सहित कई जगहों पर चल रहा कार्य, काम में देरी पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को दी है चेतावनी

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर के कांठ रोड और रामगंगा विहार कालोनी में सड़कों के चौड़ीकरण, नाला निर्माण व सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य की सुस्ती नागरिकों पर भारी पड़ रही है। बरसात से पहले सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा न होने पर नागरिकों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

महानगर के रामगंगा विहार में जल निगम की ओर से सीवरेज पाइप लाइन डालने का कार्य काफी सुस्त गति से चल रहा है। कहीं गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए हैं तो कहीं पुलिया अधर में है। सीवरेज पाइप लाइन के कार्य में कई जगह पेयजल की पाइप लाइन टूटने से लोगों को गर्मी में पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ रही है। वहीं सड़कों की खुदाई के बाद उसे बनाने में भी सुस्ती इतनी है कॉलोनी में आने वालों के लिए दिक्कत हो रही है।

एक तरफ की सड़क की पटरी टूटी है उस पर लोहे का जाल डालने का कार्य कहीं चल रहा है तो कहीं ठप पड़ा है। हरथला में नाला निर्माण व सड़क चौड़ीकरण के कार्य में देरी से लोगों को धूल मिट्टी का सामना करना पड़ रहा है। हरथला मुख्य सड़क के दोनों तरफ की पटरी पर काम चलने से डिवाइडर भी कई जगह आड़ा तिरछा कर दिया गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी है। यहां नाला निर्माण नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है तो सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से होना है। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही भारी पड़ रही है। बरसात से पहले इन कार्यों के पूरा न होने से नागरिकों को अधिक परेशानी झेलनी होगी।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि कार्यदायी संस्थाओं व महानगर में अन्य विभागों की ओर से जो कार्य चल रहे हैं उसमें तेजी लाने के लिए कहा है। जन सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद मंडल में 198 शरणार्थियों को नागरिकता देने की तैयारी, जल्द शुरू होगा लोगों के अभिलेख सत्यापन का कार्य

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव