श्रावस्ती: तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में पांच घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित पाच लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज किया जा रहा है। बलरामपुर जिले के थाना ललिया के ग्राम टूटेपुरवा निवासी जवाहिर 55 पुत्र राम भगोले सोमवार को अपनी पुत्री राजवंती देवी 35 पत्नी सकटू यादव के साथ बाइक से भिनगा किसी काम से आए थे। भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर जाते समय कुन्नपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक मार्ग के नीचे खड्ड में पलट गई। बाइक सवार पिता पुत्री घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेश से घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां पर दोनो का इलाज किया जा रहा है। 

एक अन्य घटना में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवगढकला निवासी मुस्तफा 22 पुत्र समीउल्ला रविवार की रात में नासिरगंज बारात में जा रहा था। मल्हीपुर बदला मार्ग पर उल्टहवा पुल के पास एक व्यक्ति को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सड़क पर ही पलट गई। बाइक सवार मुस्तफा गभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मल्हीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहा से हालत गंभीर होने के कारण संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां पर इलाज चल रहा है। 

कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम सुकईया निवासी सादिक 20 पुत्र इकबाल व काजिम 22 पुत्र सादू एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने लक्ष्मनपुर गए थे। रविवार देर रात घर वापस लौटते समय बनडिहवा गाव के पास ट्रक सामने आ जाने से बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। काजिम की हालत गभीर देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। जबकि साहिद का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Elections 2024: प्रतापगढ़ में राजा भैया ने किया मतदान, कहा- ईवीएम से राजा नहीं जनसेवक पैदा होता है

संबंधित समाचार