प्रयागराज :  21 मई को नरेंद्र मोदी करेंगे विशाल जनसभा, पांच लाख लोगों की जुटेगी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। एक के बाद एक पार्टी जनसभाएं कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 21 मई को संगमनगरी मे विशाल जनसभा करने आ रहे हैं। वह संगम स्थित परेड ग्राउंड में जनसभा संबोधित करेंगे।

इस जनसभा में 5 लाख लोगों की भीड़ को शामिल करने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओ को दी गयी है।  इसके लिए लगातार भाजपा के लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे है। इस रैली के संयोजक दिग्विजय सिंह व सह संयोजक क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गयी है।  

असदुद्दीन ओवैसी करेंगे जनसभा, पल्ल्वी मांगेगी वोट


 प्रयागराज में 25 में को होने वाले मतदान को लेकर सभी पार्टियों के राष्ट्रीय नेताओं ने संगम नगरी में जनसभाएं शुरू कर दी हैं। 22 मई को एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जनसभा करेंगे। उनके साथ अपना दल कमेराबादी की विधायक डॉ पल्लवी पटेल भी मौजूद होगी। यह जनसभा फूलपुर लोकसभा से पीडीएम पिछड़ा, दलित, मुसलमान, अन्य मोर्चा प्रत्याशी महिमा पटेल के समर्थन में किया जाएगा। ओवैसी की जनसभा बुधवार शाम 4:00 बजे गंगापार के मऊआईमा इलाके में होगी।

 नेताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जनसभा को लेकर एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, पूर्वांचल अध्यक्ष, इसरार अहमद, अपना दल कामेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम, पाल और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद भी इस सभा में शामिल होंगे।

पूर्व प्रवक्ता अफसर महमूद ने बताया की महिमा पटेल के साथ ही ओवैसी की जनसभा प्रतापगढ़ में आयोजित की गई है। इसके लिए जिला प्रतापगढ़ प्रशासन से अनुमति भी मांगी गयी है। अभी एक दिन पहले ही अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने बड़ी जनसभा की जहां उन्हें बोलने का मौका भी नहीं मिला।

 

 

संबंधित समाचार