बहराइच : पयागपुर और कैसरगंज में पड़े 55.48 प्रतिशत वोट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान, पुलिस और प्रशासन की रही कड़ी सुरक्षा 

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज सीट के लिए जनपद की पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को सुबह से मतदान शुरू हुआ शांतिपूर्ण माहौल में 55.48 प्रतिशत मतदान हुआ। कहीं भी कोई दिक्कत मतदाताओं को नहीं हुई।

कैसरगंज लोकसभा सीट में बहराइच जनपद की कैसरगंज और पयागपुर विधानसभा सीट आती है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के बने मतदान केंद्रों पर सोमवार सुबह सात बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम छह बजे तक लाइन में लगे लोगों ने मतदान किया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 55.48 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि शाम पांच तक 55.48 परसेंट मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक लाइन में लगे लोगों ने छह बजे तक मतदान किया। जिले में कहीं भी कोई व्यवधान मतदान के दौरान नहीं पड़ा। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के खड़े इंतजाम किए गए थे। जिससे लोकसभा सीट के लिए आयोजित चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान हो गया। अब भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशी समेत अन्य की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चार जून को मतगणना के बाद इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

कुछ स्थान पर खराब हुई ईवीएम

पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हुआ। लेकिन मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद कैसरगंज क्षेत्र में तीन और पयागपुर क्षेत्र में दो ईवीएम खराब हुईं। जिसे बदलकर मतदान शुरू कराया गया। इस दौरान लगभग 10 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। 


ऐसे बढ़ा मत प्रतिशत 

सुबह नौ बजे 14.46%
सुबह 11 बजे 29.4%
दोपहर एक बजे 40.17%
दोपहर तीन बजे 48.03%
शाम पांच बजे 55.48%

संबंधित समाचार