प्रयागराज : अफजाल अंसारी की अपील पर मंगलवार को भी सुनवाई जारी रहेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अफजाल अंसारी की अपील पर सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता के अनुरोध पर कोर्ट ने मामले को मंगलवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया। बता दें कि अंसारी के अधिवक्ता ने कोर्ट से अनुरोध किया कि मुकदमे को मंगलवार के लिए टाल दिया जाए।

अतः उनके अनुरोध को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इस प्रकार गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा दी गई 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल अफजाल की अपील पर कोर्ट में मंगलवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की एकलपीठ के समक्ष हुई।

श्री कृष्ण जन्मभूमि ईदगाह मामले की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी:

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में सोमवार 20 मई को लगभग 2 घंटे तक चली सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष ने अपने तर्क दिए। सोमवार को विशेष रूप से वाद संख्या 5 पर बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को 21 मई यानी मंगलवार को भी जारी रखने का आदेश दिया।

मंगलवार को उक्त वाद पर शाही ईदगाह कमेटी और वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता बहस करेंगे। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की एकलपीठ के समक्ष हो रही है। हिंदू पक्ष की ओर से सिविल वाद को व्याख्यायित किया जा रहा है। इसके अलावा विवादित ढांचे पर मंदिर के स्वामित्व के संबंध में अलग-अलग साक्ष्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिससे यह सिद्ध हो सके कि विवादित ढांचा कटरा केशव देव की भूमि पर निर्मित है।

संबंधित समाचार