लखनऊ : त्रिवेणी एक्सप्रेस में 5.3 किलोग्राम अफीम के साथ पकड़ी गयी महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53 लाख रुपए

अमृत विचार, लखनऊ।  उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन पर सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रवर्तन लखनऊ टीम को त्रिवेणी एक्सप्रेस से एक महिला नशा तस्कर को 5 किलो 300 ग्राम अफीम के साथ पकड़ने में बड़ी सफलता मिली।

महिला तस्कर अफीम को लेकर सप्लाई करने बरेली जा रही थी। चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सहयोग से नारकोटिक्स टीम ने गिरफ्तार कर लिया। चारबाग रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्स्प्रेस ट्रेन में महिला तस्कर के पास से 5 किलो 300 ग्राम अफीम एनसीबी की टीम ने बरामद किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत लगभग 53 लाख बताई जा रही है। महिला तस्कर का नाम संगीता देवी है जो कि रांची झारखंड की मूल रूप से रहने वाली है। महिला तस्कर से अभी अन्य तस्करों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

संबंधित समाचार