पीलीभीत: खारजा नहर में युवक ने लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से चल रही तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहाव तेज होने पर आई दिक्कत..जुटी भीड़

माधोटांडा, अमृत विचार। खारजा नहर पुल शाहगढ़ पर पहुंचे क्षेत्र के एक युवक ने कुछ देर खड़ा रहने के बाद नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। 

थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम प्रसादपुर के रहने वाले नोखेलाल खेती करते हैं। उनका पुत्र अजय कुमार मंगलवार सुबह आठ बजे घर से निकला और  खारजा नहर पुल शाहगढ़ पर पहुंच गया। कुछ देर पुल पर खड़ा रहने के बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। यह मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। युवक के नहर में कूदने का शोर मचते ही काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद गोताखोर लगाकर तलाश की गई, लेकिन बहाव अधिक होने के चलते दिक्कत आती रही। युवक का कुछ पता नहीं चल सका। 

एसओ माधोटांडा अचल कुमार ने एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता को घटना से अवगत कराते हुए नहर का पानी रुकवाने का आग्रह किया। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर भीड़ जमा रही और रेस्क्यू किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार परिजन की डांट डपट से नाराज होकर युवक घर से निकला था। इसी में नहर में कूदने की बात निकलकर आ रही है।  गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पति नहीं मुझे तो देवर संग रहना, पंचायत में विवाहिता का जवाब सुन उड़े होश...फिर लौटाया दहेज और रिश्ता खत्म

संबंधित समाचार