पीलीभीत: पति नहीं मुझे तो देवर संग रहना, पंचायत में विवाहिता का जवाब सुन उड़े होश...फिर लौटाया दहेज और रिश्ता खत्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा, अमृत विचार। पति के साथ रहने से इनकार करते हुए एक विवाहिता देवर संग रहने की जिद पर अड़ गई। युवक के परिजनों ने ऐसा करने से न केवल इनकार कर दिया, बल्कि एक वर्ष पूर्व हुई शादी के वक्त दान दहेज के रूप में मिला सामान भी लौटाकर एक दूसरे से रिश्ता खत्म कर लिया। मामला चर्चा का विषय बना रहा।

बता दें कि करेली थाना क्षेत्र के ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व बिलसंडा थाना क्षेत्र ही एक युवक से की थी। बताते हैं कि शादी के बाद विवाहिता सिर्फ दो बार ही ससुराल गई। बिना कोई ठोस कारण वह मायके रहती रही। पति कई बार विदा कराने के लिए पहुंचा भी लेकिन विवाहिता ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दोनों परिवारों के बीच रिश्तो में खटास आती गई। 

सोमवार को दोनों पक्षों के अलावा गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। बताते हैं कि पंचायत में जब विवाहिता से ससुराल न जाने का कारण पूछा, तो उसने ऐसी कोई विशेष वजह नहीं बताई, लेकिन जब उसने पति के साथ रहने से इनकार करने की बात कहते हुए देवर के साथ रहने की रजामंदी जताई, तो लोग हैरान रह गए। विवाहिता के मायके वाले भी इस पर राजी हो गए लेकिन युवक के परिजनों ने इनकार कर दिया। 

दोनों पक्षों के बीच रिश्ता खत्म करने की बात आई तो दोनों ही पक्ष तैयार हो गए। युवक पक्ष ने विवाहिता के परिजनों द्वारा शादी में दान दहेज के रूप में दिए गए सामान को लौटाने के साथ ही रिश्ता रखने से ही इन्कार कर दिया। पंचायत में ही दोनों पक्षों ने सुलह समझौते के आधार पर एक दूसरे से रिश्ता खत्म करने पर लिखित रूप से सहमति जताई । जिसके बाद विवाहिता और युवक पक्ष के लोग अपने-अपने घर चले गए। कुछ लोगों ने रिश्ता टूटता देख समझाने की भी कोशिश की, लेकिन बात बन नहीं सकी।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: अयोध्यापुरम के वाशिंदे बोले, न ही सीमेंट-बालू का अनुपात और न लेबल ठीक....सरिया भी मानकविहीन



संबंधित समाचार