Auraiya: मानसिक प्रताड़ना से परेशान बालिका ने की आत्महत्या...पुलिस ने रातोरात पोस्टमार्टम कराकर शव का कराया अंतिम-संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में मानसिक प्रताड़ना से परेशान बालिका ने आत्महत्या कर ली

औरैया, अमृत विचार। बेला थानाक्षेत्र के ग्राम पलिया में रविवार रात मानसिक परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम-संस्कार कराकर मामले को दबाने का प्रयास किया। जबकि पिता किसी बात से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कहता रहा। सोमवार रात हत्या के लिए उकसाने काे लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्टीट सविता समाज से एक वीडियो वायरल हुआ। तब औरैया पुलिस हरकत में आई और सीओ ने वीडियो देकर खंडन किया।

बेला थानाक्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी काजल 17 पुत्री जाहर सिंह रविवार रात को अपनी बुआ रीना देवी, रागिनी, आरती व भाई आयुष के साथ घर की छत पर सो रही थी। पिता खेत से भूसा भरकर लेने गए थे। तभी काजल ने घर के गेट के रोशनदान से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 

सोमवार सुबह परिजनों के देखने पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। काजल के पिता जाहर सिंह ने पंचनामा भरवाया और पुलिस ने शव का पैनल व वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम करवाकर रात में ही अंतिम संस्कार करवा दिया। 

जिसके बाद परेशान पिता ने अपने सामाज के लोगों को घटना से अवगत कराया और सोशल मीडिया पर ट्टीट के माध्यम से वीडियो वायरल हुआ तो थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए पिता से तहरीर देने को कहा।

जाहर सिंह ने बताया कि उसने 2022 में पुत्री का अपहरण व बलात्कार का एक मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी। जिसमे पुलिस ने जांच करते हुए जबरन पुत्री के 164 के बयान दर्ज करवा मामले में एफआर लगाकर 
मामला खत्म कर दिया था। बाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने निरस्त करते हुए दोबारा जांच के लिए कहा था। जिसके बाद से विपक्षी पिता और पुत्री को मुकदमा वापस लेने के लिए दवाब बना रहे थे। 

मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे। जिसकी सूचना भी पुलिस को दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नही लाई गई। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पैनल व वीडियोग्राफी से कराया गया है। जिसमे हैंगिंग आया है और शव का अंतिम संस्कार कराया गया। परिजनों से अभी तक कोई शिकायती पत्र नही मिला है और वायरल वीडियो का खंडन किया।

ये भी पढ़ें- Auraiya Crime: शादी का झांसा देकर महिला के साथ बनाए अवैध संबंध... पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही

संबंधित समाचार