कासगंज: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार
कासगंज, अमृत विचार। पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस टीम की मदद से एसओजी और नगर कोतवाली पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, चरस के अलावा इलेक्ट्रॉनिक कांटा दो पैकेट पैकिंग वाली पॉलीथिन को मौके से बरामद किया है। बरामद स्मैक चरस की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए की बताई जा रही है।
गिरफ्तार एक आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनामियां और वांछित अपराधी भी शामिल है। दोनों आपसी रिश्ते में मामा भांजा बताए जा रहे हैं। खुलासे से गदगद एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
अवैध मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेसवार्ता के दौरान किया है। अपर्णा रजत ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। सीओ अजीत चौहान के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने नगर के बडडू नगर के रहने वाले 25 हजार के इनामी नाजिम पुत्र अब्दुल सलाम के घर पर छापा मारकर अब्दुल रहमान उर्फ लारिब पुत्र जमील अहमद निवासी अंसारिया स्कूल के पास सिकंद्रराराऊ को गिरफ्तार कर लिया है।
मौके से 1002 ग्राम स्मैक व 800 ग्राम चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक काटा, 02 पैकेट पैकिंग वाली पॉलिथीन, दो अदद मोबाइल फोन एवं 1100 रुपए नकद बरामद हुए है। नाजिम नगर कोतवाली से 25 हजार का इनामी अपराधी एवं वांछित अभियुक्त है।
न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। आर्थिक, भौतिक व अनुचित लाभों के लिए संगठित रुप से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में मोबाइल फोन के जरिए संलिप्त है, जिनके नेटवर्क का डाटा सर्विलांस के माध्यम से एकत्रित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दोनों को संबंधित धाराओ में पाबंद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया किया। जहां न्यायायिक हिरासत में दोनों मामा भांजा को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
