कल श्रावस्ती में पीएम मोदी करेंगे जनसभा, BJP प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार-तैयारियां पूर्ण   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया। कल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटरा में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत एक सप्ताह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने हेतु मेहनत की जा रही थी। रैली प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर द्वारा रैली के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को पूर्ण करते हुए रैली की तैयारियों को सम्पन्न किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 58 लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती बलरामपुर की लाखों की भीड़ को कटरा में एयपोर्ट के सामने बने रैली स्थल से संबोधित करेंगे। 

पीएम की रैली में  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा कैबिनेट मंत्री स्वत्रंतदेव सिंह, श्रावस्ती लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्र, जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष बलरामपुर प्रदीप सिंह, एवं  प्रदेश व श्रावस्ती बलरामपुर के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। अपने तय समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटरा हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे जहां से प्रधानमंत्री रैली सभा मे जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने के बाद जनपद श्रावस्ती में यह प्रथम आगमन है। उन्हें देखने के लिए जनता में भारी उत्साह है। 

ये भी पढ़ें -प्रयागराज की जनसभा में बोले पीएम मोदी, 2024 का चुनाव तय करेगा किधर बहेगी भारत की त्रिवेणी

संबंधित समाचार