सुलतानपुर: कल आएंगे सीएम योगी, कमिश्नर और आईजी ने तैयारीयों का लिया लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कादीपुर, सुलतानपुर, अमृत विचार। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में 22 मई को मुख्यमंत्री की होने वाली जनसभा की तैयारीयों का जायजा लेने मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंगलवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, सीडीओ अंकुर कौशिक, एडीएम एफआर सहित अन्य अधिकारी जनसभा स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर दिशा निर्देश जारी किया। मौके पर सीओ विनय गौतम, बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्र, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक दिन भर कराते रहे तैयारीः क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम एवं भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के 22 मई की जनसभा को लेकर की जा रही तैयारीयों की समीक्षा की। 

बताते चले कि बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी के समर्थन में विशाल जनसभा संबोधित करेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर जनसभा में आने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। जनसभा में लगभग 15 से 20 हजार तक की भीड़ जमा होगी।

जूनियर हाई स्कूल परिसर के बगल स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में हेलीपैड का निर्माण हो रहा है। वहां से कार से मुख्यमंत्री जनसभा के मंच पर पहुंचेंगे। विधायक राजेश गौतम ने जनसभा की संपूर्ण तैयारी का बारीकी से जायजा लेते हुए जूनियर हाई स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले सभा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं डटे हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता मोहित सिंह, राजेश सिंह, विवेक कुमार सिंह आदि रहे। 

पूर्व सीएम मायावती भी करेंगी जनसभा  

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती 38 लोकसभा सुलतानपुर के प्रत्याशी उदराज वर्मा पंकज के समर्थन में मोतीगंज सलारपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। वे दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम ने दी है। 

यह भी पढ़ें:-क्रिकेट की ऊंचाइयों पर पहुंचने को बेताब स्वप्निल सिंह, IPL में RCB से खेल बेहतर प्रदर्शन कर सबको किया प्रभावित

 

संबंधित समाचार