कासगंज: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की मांग, कटानरोधी कार्यों के लिए अभी से दिखाई जाए गंभीरता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदपुर पुख्ता की तर्ज पर अन्य क्षेत्रों में कराए जाएं कार्य

महमूदपुर पुख्ता पर बनाया गया मजबूत बांध

कासगंज, अमृत विचार। मानसून सत्र में जब बाढ़ आएगी, तब समस्या का सामना करना पड़ेगा। हर साल कटान का खतरा मंडराता है। इस साल भी खतरे की संभावना है। ऐसे में कटानरोधी कार्य मजबूती से कराया जाए। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह मांग उठाई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज ने मंगलवार को सिचाई विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्होंने बताया कि बार-बार सरकारी धन गंगा कटान रोकने के लिए लगाया जाता है, लेकिन हर साल बारिश आने पर गंगा किनारे के गांव खतरे में पड़ जाते हैं। बरौना, मिहोला, कादरगंज पुख्ता और सहवाजपुर पर साढ़े बारह करोड़ की लागत से वर्तमान मे चल रहा बांध कार्य अच्छा और टिकाऊ नहीं है। फिर से गांववासी बाढ़ की त्रासदी झेलने को विवश नजर आएंगे।

इसलिए सोरों ब्लाक के गांव इस्माइलपुर-महमूदपुर पुख्ता पर 1980 में गंगा कटान और बाढ़ से क्षेत्र को बचाने के लिए लोहे के जाल में फंसा कर पत्थरों की ठोकरो से जो बांध बनाया गया था। वह गंगा कटान रोकने में ज्याद मजबूत और कारगर है। यह कार्य पिछले 45 साल से जस का तस है। ऐसा ही काम गंगा कटान को रोकने के लिए होना चाहिए था, लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा यह काम न करा कर पीपी बैंग व जीओ बैंग बांध बनाए जा रहे हैं। जिससे बार-बार सरकारी पैसा गंगा कटान रोकने के लिए लगाया जाता है और बाढ़ के समय यह विफल साबित होता है। 

ऐसे में पटियाली विधानसभा में जो पैसा गंगा कटान के रोकने के लिए लगया जा रहा है। वह सारा का सारा व्यर्थ जाएगा, क्योंकि यह बांध कटान रोकने में सफल नहीं है। अगर पत्थरों की ठोकरे बना बांध कार्य हो तब जाकर गंगा कटान और बाढ़ से राहत मिल सकती है, अन्यथा वर्तमान में चल रहा बांध कार्य सरकारी पैसे का दुरुपयोग बनकर साबित होगा।

ये भी पढे़ं- कासगंज: बाइक से टकराकर पेड़ में जा घुसी श्रद्धालुओं की कार, कई घायल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा