Kanpur: ट्रक के पहिए में काम करते समय चपेट में आकर मैकेनिक की मौत...मां के बाद अब पिता ने भी छोड़ा साथ, अनाथ हुए बच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में हादसे में मैकेनिक की मौत

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर में ट्रक के पहिए में काम करते समय चपेट में आए मैकेनिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी, अब इस हादसे से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे ने परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे दिया जिससे तीनों बच्चे अनाथ हो गए।    

विश्व बैंक बर्रा निवासी 51 वर्षीय राकेश शर्मा ट्रक मैकेनिक थे। वह श्याम नगर स्थित एक वर्कशॉप में काम करके अपने बच्चों का पालन पोषण करते थे। परिवार में दो बेटे विकास और आकाश तथा एक बेटी शिवानी है। पत्नी पम्मी की पांच वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे पुनीत शर्मा ने बताया कि 10 मई को चाचा राकेश वर्मा ट्रक के नीचे लेटकर पहिए में काम कर रहे थे।

इसी दौरान ट्रक का चालक आया और सेल्फ लगाकर गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे चाचा नीचे ही दब गए थे। उनके कमर के नीचे का हिस्सा चपेट में आ गया था। वहां मौजूद अन्य साथियों ने चाचा को पहले पास के अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हैलट के लिए रेफर कर दिया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू मंट रखा था।

सोमवार देर रात उपचार के दौरान ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना था कि अब विकास, आकाश और बेटी शिवानी का क्या होगा। तीनों बच्चे पूरी तरह से अकेले हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: दिवंगत IPS की बिल्डिंग में मिला वृद्ध का रक्तरंजित शव...दुर्गंध आने पर हुई जानकारी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

संबंधित समाचार