रेलवे के लोको पायलट की एक्सीडेंट में मौत, कार्रवाई में जुटी गोंडा पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। घर से ड्यूटी के लिए निकले बाइक सवार लोको पायलट को ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से कोतवाली देहात पुलिस  मेडिकल कॉलेज लेकर आयी। जहां चिकित्सक ने में मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।नगर कोतवाली पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मनकापुर थाना क्षेत्र के गिलुवा गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार शर्मा( 57) पुत्र पियारे रेल विभाग में लोको पायलट पद पर तैनात थे। सोमवार देर शाम को बाइक से रेलवे स्टेशन गोंडा आ रहे थे कि कोतवाली देहात अंतर्गत गोंडा अयोध्या मार्ग स्थित खोरहंसा कस्बे  के समीप एक ट्रक ने  उन्हे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना की जानकारी होने पर गांव कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नगर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें -Kanpur: पुरानी रंजिश में दबंगों ने होटल पर किया पथराव...घटना CCTV में कैद, दो नामजद और 22 अज्ञात पर FIR

संबंधित समाचार