Kanpur: पुरानी रंजिश में दबंगों ने होटल पर किया पथराव...घटना CCTV में कैद, दो नामजद और 22 अज्ञात पर FIR
कानपुर में होटल में दबंगों ने पथराव किया
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक होटल पर जबरदस्त पथराव कर दिया। आरोपियों ने धमकी, गालीगलौज और जानलेवा हमले के बाद भागते हुए होटल मालिक की कार क्षतिग्र्सत कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर होटल मालिक की तहरीर पर दो नामजद और 22 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
के ब्लॉक यशोदा नगर निवासी सिद्धांत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका आवास विकास कल्याणपुर में होटल रास है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक माह पूर्व 4-5 लोग नशे कि हालत में रूम लेने के लिए आये तो होटल मैनेजर ने उन्हें नशे कि हालत में देखकर रूम देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने मैनेजर के साथ गाली गलौज किया और होटल बन्द कराने की धमकी दी।
बताया कि एक माह बाद 17 मई को वह आरोपी फिर से आए और बीच रोड पर अपनी स्कूटी लगाकर उन्हें रोका और गाली देना शुरू कर दिया। वह जब तक विरोध करते तब अन्य 20-25 लोगों ने होटल पर आकर जबरदस्त पथराव कर उनकी कार भी तोड़ दी। पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
आरोप है, कि वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में कल्याणपुर थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और वीडियो के आधार पर दिपांकर उपाध्याय, अभिमन्यु, 20-22 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी, जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
