कासगंज: घर में घुसकर दबंग ने चलाए चाकू, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार: शहर की मुहल्ला हुल्का में सोमवार की देर रात आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर एक ही परिवार के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि दोनों ओर से तहरीर मिल गई है। विवाद का मामला है।

हुल्का निवासी संजय कुशवाह के नाबालिग पुत्र का बीती देर रात किसी बात को लेकर मुहल्ले के ही पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति के परिवार के लोगो से आपस में झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े से गुस्साए पुष्पेंद्र ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर संजय के घर पर धावा बोल दिया।

पुष्पेंद्र ने संजय और उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरु कर दी। जब पीड़ित परिवार वालो ने मारपीट का विरोध किया तो पुष्पेंद्र ने चाक़ू निकाल लिया और संजय की पीठ पर चाक़ू से कई दफा बार किया। घटना में संजय चाक़ू लगने से घायल हो गया। 

बीच बचाव करने आये संजय की पत्नी और अन्य एक व्यक्ति मारपीट और चाकू के हमले में घायल हो हुए हैं। घायल हालत में पीड़ित सदर कोतवाली पहुंचे। जंहा पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पीड़ित घायलों ने मारपीट और चाकू से हमला करने वाले पुष्पेंद्र और उसके अन्य साथी के विरुद्ध तहरीर दी है।

आरोप है कि थाने में तहरीर देने की बात सुनकर आरोपी पुष्पेंद्र फिर अपने साथियों के साथ पीड़ितों के घर पहुंच गया। जहां उसने घर वालो को जान मारने की धमकी दी। पीड़ितों के घर पर धमकाने का वीडियो भी किसी ने फोन में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। नियम के अनुसार जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी, जो भी आरोपी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी- रामवकील इंस्पेक्टर।

ये भी पढ़ें-  कासगंज: जेल के अंदर ना लाने दें प्रतिबंधित सामग्री, सफाई का रखें विशेष ध्यान

संबंधित समाचार