कासगंज: जेल के अंदर ना लाने दें प्रतिबंधित सामग्री, सफाई का रखें विशेष ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला जज ने जेल का निरीक्षण कर दिए निर्देश

कासगंज, अमृत विचार। जिला न्यायाधीश एवं अपर जिला जज ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी। हाई सिक्योरिटी बैरक का विजुअल निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कारागार के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। वहीं बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही। 

जिला कारागार का निरीक्षण जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम एवं अपर जिला जज  एवं सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार ने जिला कारागार मे हाई सिक्योरिटी में रखे गये कैदियों की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, बॉडी वार्न कैमरों तथा ड्रोन कैमरों द्वारा रिकार्ड की गयी फुटेज तथा सीसीटीवी कैमरों से लगातार हो रही गतिविधियों को कन्ट्रोल रूम से लाइव देखा और व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जेल के बाहर व आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। 

निरीक्षण के दौरान बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का भी सघन निरीक्षण किया गया। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। सभी कारागार कर्मियों को निर्देश दिए कि कारागार के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। सभी कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण सही तरीके से करें। कारागार परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें। यदि कोई बंदी बीमार हो तो समय से उपचार उपलब्ध कराया जाए। 

भोजन में गुणवत्ता व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने के भी निर्देश दिए।  प्राधिकरण के सचिव द्वारा बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु जानकारी प्रदान की गयी। बंदियों को स्वस्थ रहने हेतु अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन योगा अभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित भी किया और बताया कि शारीरिक व्यायाम से मानसिक विकृति एवं शारीरिक विकृति दोनों में अनेक फायदे मिलते हैं। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: स्टेट बैंक के आधार कार्ड पोर्टल में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी, मचा हड़कंप,

 

संबंधित समाचार