बहराइच में ग्रामीणों का रेंजर पर बड़ा आरोप-परेशान कर करते हैं अवैध वसूली, डीएम से की शिकायत
बहराइच, अमृत विचार। धर्मापुर गांव जलिहा गांव के अनुसूचित जनजाति के दर्जनों लोग मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देने पहुंचे। सभी का कहना है कि रेंजर द्वारा उनकी लकड़ी को अवैध बताकर छापेमारी की जा रही है। इसके बाद अवैध वसूली की जा रही है। जिससे वह सभी काफी परेशान हैं।
कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज के अंतर्गत धर्मापुर जलिहा गांव के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को डीएम मोनिका रानी को शिकायती पत्र देने पहुंचे। थारू जनजाति समाज उत्थान समिति के बैनर तले अध्यक्ष बेचन चौधरी की अगुवाई में सभी पहुंचे। सभी का कहना है कि गांव में ग्रामीणों द्वारा रखी गई निजी लकड़ी को रेंजर मोबीन आरिफ द्वारा छापा मारकर उसे जंगल का बता दिया गया। निजी लकड़ी को रेंजर ने सीज कर दिया। इसके बाद जुर्माना भी लगा दिया। आए दिन रेंजर द्वारा अनुसूचित जनजाति के लोगों को परेशान किया जा रहा है। इससे गांव के लोगों का जीवन नरकीय बन गया है। ऐसे में डीएम मामले की जांच कर न्याय दिलाये।
इस दौरान सुरेश कुमार राणा, राजेश कुमार, करम सिंह, विजय कुमार समेत महिलाएं भी शामिल रहीं। इस मामले में डीएफओ बी शिव शंकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी। किसी को फर्जी नहीं परेशान किया जायेगा।
ये भी पढ़ें -आबकारी नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
