प्रतापगढ़ : 26 मई तक बंद रहेगा एआरटीओ कार्यालय
प्रतापगढ़ अमृत विचार : एआरटीओ कार्यालय बुधवार से 26 तक बंद रहेगा एआरटीओ कार्यालय। स्थायी लाइसेंस की स्लाट तिथि में भी बदलाव किया गया है। लोकसभा चुनाव में करीब 500 बस और 800 छोटे वाहनों की आवश्यकता है।
एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत 25 मई को मतदान होना है। मतदान कार्मिकों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए भारी वाहनों को एटीएल ग्राउंड पर व छोटे- छोटे वाहनों को राजकीय आईटीआई ग्राउंड एवं पुलिस लाइन में 22 मई से बुलाया गया है।
जिसमें कार्यालय के समस्त कर्मचारियो को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। जिसके क्रम में 22 से 24 तक कार्यालय में दैनिक संपादित होने वाले कार्य नहीं किए जाएंगे और 25 को मतदान होना है। 26 को रविवार है,तब तक।कार्यालय बंद रहेगा। यह भी बताया कि स्थायी लाइसेंस स्लाट डेट में बदलाव किया गया है।जिसका मैसेज आवेदक के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर जाएगा।
