बरेली: युवक ने शराब के नशे में पी लिया तेजाब, हालत बिगड़ी
बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने शराब के नशे में घर में रखा तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर ने उसकी उसकी हालत नाजुक बताई है।
बरेली के थाना फरीदपुर के मोहल्ला परा के रहने वाले 28 वर्षीय गौतम की मां छोटी ने बताया कि मंगलवार को उनके बेटे ने शराब पी रखी थी । इस दौरान उसने शराब के नशे में घर में रखा तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से उसकी हालत बिगड़ने लगी।
जब इसका पता परिवार को चला तो वह उसे नजदीकी सीएससी सेंटर लेकर गए। जहा डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई और बरेली की जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बरेली जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, चालक की इलाज के दौरान मौत
