बरेली: द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स सेंटर का प्रमुख अभियंता ने किया शिलान्यास
बरेली,अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजपाल सिंह ने कहा कि हर हाल में 31 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए। पैचवर्क के कार्य के नाम पर खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। बरेली से सड़कों की गुणवत्ता को लेकर आए दिन शिकायतें मिल रही हैं। इसे लेकर जिम्मेदार गंभीर रहें और …
बरेली,अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजपाल सिंह ने कहा कि हर हाल में 31 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए। पैचवर्क के कार्य के नाम पर खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। बरेली से सड़कों की गुणवत्ता को लेकर आए दिन शिकायतें मिल रही हैं। इसे लेकर जिम्मेदार गंभीर रहें और आदत में सुधार लाएं।
प्रमुख अभियंता ने रविवार की सुबह सबसे पहले सर्किट हाउस में पौधरोपण किया। इसके बाद सेटेलाइट से मिनी बाईपास और परसाखेड़ा तक कुछ दिन पहले हुए सड़क के पैचवर्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पैचवर्क का समय 15 दिन बढ़ा दिया गया है। अक्टूबर में सभी सड़कों को चकाचक कर देना होगा। उन्होंने सीबीगंज में भूमि पूजन के बाद द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के लोकल सेंटर के भवन निर्माण की आधारशिला रखी। यह भवन एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा।
इस अवसर पर प्रमुख अभियंता ने भवन निर्माण में आर्थिक मदद करने वाले इंजीनियरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कैंफर स्टेट कॉलोनी में एक करोड़ रुपए से बनने वाली ढाई सौ वर्ग मीटर भूमि में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के लोकल सेंटर के भवन का निर्माण होगा। केंद्र के चेयरमैन सुधीर गुप्ता ने कार्यक्रम ने इसके तकनीकी पहलू के बार में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पीडब्ल्यूडी एसीई डीके तिवारी, एक्सईएन पीके बांगड़ी, साहिब सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
