नैनीताल: पति से विवाद के बाद झील में कूदी पत्नी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी नैनी झील में कूद गई। राहगीरों व पुलिस की सक्रियता के चलते महिला को झील से बाहर निकालकर बचा लिया गया है।

 जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे तल्लीताल निवासी एक महिला ठंडी सड़क बोट स्टैंड के समीप आकर झील में कूद गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे चीता कांस्टेबल शिवराज राणा व अन्य राहगीरों ने झील में कूद कर महिला को बाहर निकाल। जिसके बाद महिला को थाने ले आए।

जहां महिला के पति को भी बुलाया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति उसे रोजाना बेवजह परेशान करता है। बुधवार की सुबह भी उसका पति से झगड़ा हो गया था। इससे परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। वहीं पति ने बताया कि उसने सुबह पत्नी से जल्दी उठने को कहा, जिसके चलते उनका विवाद हो गया। एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं। थाने में महिला व उसके पति की काउंसलिंग की गई। जिसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज