जौनपुर : जनता परिवर्तन के लिए और भाजपा को हटाने के लिए वोट दे रही अरविंद सिंह गोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रतापगढ़। जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के नगर के मियांपुर स्थित आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जनता परिवर्तन के लिए और भाजपा को हटाने के लिए वोट दे रही है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया कर रही है। अभी तक चुनाव को लेकर जो रिपोर्ट आ रही है उसमें भाजपा सारी सीटें हार रही है। इंडिया गठबंधन सब सीटें जीत रहा है।

 कहा कि भाजपा के नेता भी हार मान चुके हैं। इनके भाषणों में वही पुरानी घिसीपिटी कहानी है। जनता भाजपा नेताओं के घिसेपिटे डायलॉग अब नहीं सुनना चाहती है। समाजवादी पार्टी पीडीए इंडिया गठबंधन परिवार भाजपा के एनडीए को हरा रहा है। भाजपा नेताओं की हर बात झूठी है। इनके हर वादे झूठे है। भाजपा ने दस साल झूठ बोला और लूट की। आज झूठ और लूट भाजपा की पहचान बन चुकी है। भाजपा ने बहुत भ्रष्टाचार किया।

चौतरफा लूट और वसूली की। इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली की कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी वसूली कर ली गई। चंदा लेकर वैक्सीन लगवा दिया। कर्मचारियों को जबरदस्ती लगवा दी। वैक्सीन को लेकर गंभीर रिपोर्ट आयी है। इससे बीमारियां हो रही है। वैक्सीन कम्पनी वाले वैक्सीन वापस ले रहे हैं लेकिन जो वैक्सीन शरीर में चली गयी वो कैसे वापस आयेगी।

जबसे वैक्सीन से खतरा हुआ है तभी से प्रधानमंत्री ने वेबसाइट से अपनी फोटो हटवा दी जौनपुर में मै दोनों लोकसभा क्षेत्र के  विभिन्न कार्यक्रम से आ रहा हूं यहां का माहौल तो एकतरफा समाजवादी पार्टी के दोनों सीटें जीतने जा रहा है इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई राहुल त्रिपाठी श्याम बहादुर पाल सुशील श्रीवास्तव राकेश यादव मौजूद रहे

संबंधित समाचार