पीलीभीत: छह माह की पौत्री को गोद में खिलाया...मेला घूमने गए और फिर नहर में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

बरखेड़ा, अमृत विचार। परिवार के साथ इलाबास देवल मेला देखने गए बुजुर्ग की नहर में डूबकर मौत हो गई। शोर पर जमा हुए लोगों ने बुजुर्ग को नहर से निकालकर सीएचसी भेजा था। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर नई बस्ती के रहने वाले कल्लू (50) पुत्र परमानंद हलवाई थे।  उनका व बड़े भाई कन्हईलाल का परिवार कुल 10 लोग मंगलवार रात पिकअप में सवार होकर दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र में स्थित इलाबास देवल धार्मिक स्थल पर चल रहे मेले में आए थे। रात को सभी यहीं पर रुके। 

दूसरे दिन बुधवार सुबह कल्लू अपनी छह माह की पौत्री तान्या को गोद में लेकर काफी देर तक खिलाते रहे। इसके बाद बेटे सूरज से सौ रुपये लेकर कोल्ड ड्रिंक लाए लेकिन उसे पिया नहीं। कुछ देर बाद वह मेला घूमने के लिए चले गए।  इस दौरान वह नजदीक से ही गुजर रही नहर में गिर गए।  उनको नहर में गिरता देख मौजूद कुछ लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। 

परिवार के लोग भी किसी के नहर में डूबने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर बुजुर्ग को बाहर निकाला।  फिर परिवार के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में कल्लू के सीएचसी बरखेड़ा लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को सीएचसी में ही मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल रहा।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: जहरीली शराब बनाने के आरोपी को उम्रकैद, अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

 

संबंधित समाचार