DGCI ने कुछ मामलों में कैंसर की दवा ‘ओलापारिब’ को वापस लेने का दिया आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के औषधि नियामकों से कहा है कि वे उन रोगियों के इलाज के मामले में एस्ट्राजेनेका की कैंसर रोधी दवा ‘ओलापारिब’ को वापस ले लें, जिन्हें तीन या अधिक बार कीमोथेरेपी दी जा चुकी है।

राज्य नियामकों से दवा के निर्माताओं को संभावित प्रतिकूल प्रभावों के कारण जीबीआरसीए उत्परिवर्तन और आखिरी चरण के गर्भाशय कैंसर तथा स्तन कैंसर के रोगियों के इलाज के सिलसिले में दवा का विपणन बंद करने और संशोधित पैकेज प्रविष्टि प्रस्तुत करने का निर्देश देने के लिए कहा गया है। शीर्ष दवा नियामक ने कहा कि अन्य अनुमोदित संकेतकों के लिए दवा का विपणन जारी रखा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- Cooking Tips: खाना ज्यादा तीखा बन गया है तो अपनाएं ये उपाय, स्वाद हो जाएगा दोगुना

संबंधित समाचार