Kanpur Weather: जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, मौसम वैज्ञानिकों ने जताई इतने डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की आशंका...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मौसम विभाग ने शहर में जल्द ही 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। इसकी वजह हवा की तेज गति बताया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार तक शहर में हीटवेव की प्रबल आशंका है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । 

सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि गर्म तेज हवाओं के चलते सामान्य से कम तापमान के बावजूद शहरवासियों को गर्मी का एहसास अधिक हुआ। बुधवार को 9.9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

विशेषज्ञों ने बताया कि तेज हवाएं सोमवार तक गर्मी में बढ़ोतरी करेंगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि सोमवार तक शहर में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके बावजूद वर्षा की संभावना नहीं हैं। दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: कॉर्डियोलॉजी में बिना चीरा-टांके के हार्ट होगा खुश, इंट्रा वैस्कुलर लिथोट्रिप्सी व IVL विधि से होगा ऑपरेशन

 

संबंधित समाचार