जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर-शोपियां मार्ग पर गांगू क्रासिंग के समीप आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त गश्ती दल पर हमला किया। हमले में दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गये। …

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर-शोपियां मार्ग पर गांगू क्रासिंग के समीप आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त गश्ती दल पर हमला किया। हमले में दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गये। दोनों घायलों को पुलवामा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें 92 बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के कारण कुछ समय के लिए श्रीनगर-शोपियां मार्ग पर यातायात बाधित हुआ।अतिरिक्त सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंचे और समूचे इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया गया। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

संबंधित समाचार