24 मई का इतिहास: आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने किया था टेलीस्क्राइब का अविष्कार

24 मई का इतिहास: आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने किया था टेलीस्क्राइब का अविष्कार

नई दिल्ली। देश और दुनिया में 24 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1218 : पांचवां धर्मयुद्ध एकर से मिस्र तक चला।

1276 : मैग्नस लाडुलस स्वीडन के राजा बने।

1543 : पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन। उन्होंने सिद्धांत दिया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है।

1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाईयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।

1787 : अमेरिकी संविधान सभा का उद्घाटन।

1824 : अंग्रेजों ने प्रथम आंग्ल-वर्मा युद्ध मे रंगून और वर्मा पर कब्जा कर लिया।

1875 : सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।

1883 : ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।

1915 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।

1931 : पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।

1959 : साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।

1985 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।

1986 : मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।

1994 : मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मौत।

1994 : न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई इजरायली सेना वापस लौटी।

2001 : नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

2002 : नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।

2003 : इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।

2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।

2005 : एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।

2014 : थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

2015 : आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया, समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला देश बन गया।

ये भी पढ़ें- 23 मई का इतिहास: आज ही के दिन चीन ने तिब्बत पर किया था कब्जा